Uttarakhand News: दो वन कर्मियों पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 01:38 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में से दो वन कर्मियों की बड़ी लापरवाही के चलते पुलिस मामला दर्ज किया है। आरोप है लकड़ी तस्कर का पीछा करते हुए वन कर्मियों ने गोली चलाई। जिससे एक किसान जख्मी हुआ है। बताया गया कि किसान खेत से घर लौट रहा थी। तभी वह वन कर्मियों की गोली का शिकार बन गया।
पुलिस को दी शिकायत में काशीपुर के गांव मुकंदपुर निवासी राजू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान वन कर्मचारी राजेंद्र सिंह तड़ियाल ने जलौनी लकड़ी ले जा रहे व्यक्ति पर गोली चला दी। उनके साथ महेश चंद्र (दूसरा वन कर्मी) भी था। वहीं, गोली लकड़ी तस्कर को नहीं लगी और वह भाग निकला। वहीं, गोली के छर्रे किसान के दाहिने हाथ और पैर में लग गए। जिससे वह घायल हो गया।
इसके बाद दोनों वन कर्मी मौके पर फरार हो गए। उसने सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित किसान की तहरीर पर फोरेस्ट गार्ड राजेन्द्र सिंह तड़ियाल और महेश चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।
