Uttarakhand News... 29 दिसंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी

punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 11:25 AM (IST)

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में से अहम खबर सामने आ रही है। आज यानी 29 दिसंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि शीतलहर, कड़ाके की ठंड और घने कोहरा के बीच बच्चों को छुट्टी की गई है।

PunjabKesari

उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में 12वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया है। साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। दरअसल, आज यानी सोमवार को मौसम विभाग ने हरिद्वार व उधम सिंह नगर में घने कोहरे की आशंका जताई है। विभाग ने इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News