Uttarakhand News: युवती ने साथियों संग शराब पी... और फिर सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 05:06 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आदर्श कॉलोनी इलाके की बताई गई है। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शहर के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती अपने कुछ साथियों के साथ स्पा सेंटर के बाहर कार में बैठकर शराब पी रही थी। ज्यादा नशा होने के बाद वह कार से उतरकर बीच सड़क पर शोर-शराबा करने लगी। वह गाली-गलौज करने लगी, जिससे वहां से गुजर रही महिलाओं को असहज महसूस हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन, वह पुलिसकर्मियों से भी बहस करने लगी। कुछ देर बाद स्पा सेंटर के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और युवती को स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।
