''हम दारू क्या तुम्हारे पैसों की पी रहे है?''... गंगा घाट पर नशे में पुलिस से भिड़ गया Couple, वीडियो तेजी से वायरल

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 01:19 PM (IST)

Uttarakhand news: उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र के फूलचट्टी गंगा तट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती हाथ में मोबाइल लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस से बहस करती दिखाई दे रही है। वीडियो में युवती कहती है कि “इनसे हमारी रोजी-रोटी चलती है” और पुलिस पर गलत केस लगाने का आरोप लगाती है। 

'हमने क्या तुम्हारे पैसों से पी है?'
बता दें कि जब एक पुलिसकर्मी उसे गंगा किनारे शराब पीने पर टोकता है, तो युवती जवाब देती है कि उसने शराब अपने पैसों से पी है। वह बहस के दौरान हरियाणा के पर्यटकों को लेकर भी टिप्पणी करती नजर आती है। कुछ देर बाद उसके साथ आया युवक उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा ले जाता है और दोनों वहां से चले जाते हैं।

स्थानीय लोगों का क्या कहना है...
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक और युवती दोनों नशे में थे और लोगों से बहस कर रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई न करते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पुलिस का बयान
लक्ष्मण झूला थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। अगर नियमों का उल्लंघन होगा, तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News