Uttarakhand News: नए साल में कुल 28 सार्वजनिक अवकाश होंगे, आदेश जारी
punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 01:43 PM (IST)
देहरादूनः नए साल यानी वर्ष 2026 में कुल 28 सार्वजनिक अवकाश होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है। सचिवालय व विधानसभा में 25 छुट्टियां ही दी जाएगी। जबकि बैंक और कोषागार में केवल 23 अवकाश अनुमन्य होंगे।
- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
- महाशिवरात्रि - 15 फरवरी
- होलिका दहन- 03 मार्च
- होली - 04 मार्च
- ईद-उल-फितर - 21 मार्च
- रामनवमी- 26 मार्च
- महावीर जयंती - 31 मार्च
- गुड फ्राइडे - 03 अप्रैल
- डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा - 01 मई
- ईद उल अजहा- 27 मई
- मोहर्रम - 26 जून
- हरेला - 16 जुलाई
- स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
- ईद उल मिलाद- 26 अगस्त
- रक्षा बंधन- 28 अगस्त
- जन्माष्टमी- 04 सितंबर
- महात्मा गांधी जयंती - 02 अक्टूबर
- दशहरा - 20 अक्टूबर
- महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर
- दीपावली- आठ नवंबर
- गोवर्धन पूजा - 10 नवंबर
- इगास-बग्वाल - 20 नवंबर
- गुरु नानक जयंती - 24 नवंबर
- क्रिसमस - 25 दिसंबर
इसके अलावा सचिवालय व विधानसभा को छोड़कर राज्यभर में 19 मार्च को चेटीचंद, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर अवकाश रहेगा।
