SOG और पुलिस के हत्थे चढ़े हथियार बेचने वाले दो तस्कर, 1 अवैध बंदूक सहित चार जिंदा कारतूस बरामद

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 02:27 PM (IST)

हल्द्वानी : उत्तराखंड में हल्द्वानी पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। इसमें एसओजी और पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करों के पास से एक अवैध देसी तमंचा और एक देसी अवैध बंदूक सहित चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में इन अभियुक्तों के द्वारा उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर यहां नैनीताल में बेचना पाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अनिल सिंह और सर्वेश कुमार मुखानी थाना क्षेत्र के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने फतेहपुर के पास से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

वहीं एसएसपी नैनीताल ने कहा कि पुलिस को कुछ लोगों द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने की सूचना मिली थी। इस के चलते पुलिस ने दो अवैध हथियारों समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News