BJP युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा बाइक रैली का आयोजन, CM धामी कार्यक्रम में होंगे शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 05:06 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में आज यानी 13 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। इस तिरंगा रैली की शोभा बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। वहीं इस मौके पर प्रदेश के सीएम तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है। साथ ही नेहरू स्टेडियम में व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके है। इसके अतिरिक्त जगह-जगह यात्रा का सम्मान होगा। इस तिरंगा बाइक रैली में शाम 4 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

बता दें कि आजादी की लड़ाई के समय अनेक क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। उन वीर बलिदानियों के स्मरण के लिए भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक पर तिरंगा बाइक रैली का समापन होगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News