रुड़की में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने दो किशोरों को मारी टक्कर, दोनों दोस्तों की एक साथ थमी सांसे
punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 10:12 AM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो किशोरों को टक्कर मारी है। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिली है। जबकि एक अन्य किशोर गंभीर घायल है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ है। जहां देर रात बुधवार को पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी। बताया गया कि दोनों दोस्त थे और कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हुई है।
हादसे में मृतकों की पहचान हर्ष (16) व अस्मित (15) निवासी लालकुर्ती फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई। इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि कांवड़ लेकर वापस लौटने के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।