शर्मनाक! युवक के साथ बर्बरता की हदें पार.. पेड़ से बांधकर पीटा, और फिर मुंह के अंदर पेशाब डाला, वीडियो भी बनायाः Uttarakhand Crime
punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 10:32 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि उसे जबरन पेशाब पिलाया गया है। साथ ही घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में किच्छा निवासी युवक ने बताया कि अक्टूबर 2024 में पवन मजूमदार नाम के युवक के साथ उसकी मामूली कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते पवन अपने चार साथियों के साथ जबरन एक खेत में ले गया। यहां उन्होंने युवक के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद युवक को पेशाब पिलाकर वीडियो बनाया। मौके पर किसी तरह वह उन के चंगुल से बचकर निकल आया।
इस घटना के एक साल बाद उसने यह घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब वीडियो के सार्वजनिक होने की सूचना पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोप में पवन मजूमदार, प्रकाश मौर्य, रामऔतार मौर्य, शिवम व सलमान निवासी टिब्बा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।