रुड़की में 5 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत, 50 साल के अधेड़ पर आरोप; बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 04:17 PM (IST)

रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 50 साल के अधेड़ ने 5 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत की है। आरोप है कि व्यक्ति मासूम को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान व्यक्ति उनकी बच्ची को एक निर्माणाधीन मकान में लेकर घुस गया। इधर, बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बताया कि बेटी को उन्होंने निर्माणाधीन मकान से बरामद किया।

आरोप है कि 50 वर्षीय अधेड़ यहां मासूम के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जबकि उनकी मासूम पूरी तरह डरी सहमी हुई थी। परिजन बेटी को संभालते इतने में फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News