उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, ठंड ने दी दस्तक ! आज इन जिलों में बारिश की संभावना
punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 08:17 AM (IST)

देहरादूनः मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, इन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के कारण बुधवार को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी और बारिश से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई जगहों पर बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की बड़ी चेतावनी दी है। इसी के साथ ही गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 कि.मी./घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
देहरादून के मौसम की बात करें तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बता दें कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।