उत्तराखंड में भीषण हादसाः 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 08:48 AM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना प्रतापपुर क्षेत्र में हुई है। जहां खटीमा से नानकमत्ता लौट रही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई। सूत्रों के मुताबिक एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह (26) निवासी नानकमत्ता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
