देहरादून में भीषण हादसाः गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की दर्दनाक मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे
punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 04:34 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन खाई में गिरा है। हादसे में चालक की मौके पर मौत की सूचना है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि वाहन सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। जहां हथियारी के पास एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राशिद अली उर्फ राजू निवासी मदीना बस्ती, क्षेत्र कोतवाली के रूप में हुई है। जबकि हुकुम नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वाहन टेंट हाउस का बताया गया है। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सामान आदि लेकर वापिस लौट रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई।
पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। साथ ही गंभीर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि विकास नगर की ओर आ रहा टेंट हाउस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
