देहरादून में भीषण हादसाः किसान की दर्दनाक मौत ! तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला, मचा कोहराम

punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 09:00 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में सोमवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। मृतक पेशेवर किसान था। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना विकास नगर में बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। जहां स्थित महाराजा होटल के पास एक कार ने किसान को टक्कर मार दी। बताया गया कि शख्स के साथ अन्य 10 लोग थे। सभी होटल में खाना खाकर बाहर निकले थे। तभी सड़क पार करने के दौरान देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना में गंभीर घायल की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के आनी थाना क्षेत्र के कुल्लू निवासी सलगी राम (68 वर्ष) शोभाराम के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने कार के कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News