उत्तरकाशी में भीषण हादसाः 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 10:37 AM (IST)
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को अंत्येष्टि पर परिजनों के आंसू नहीं रूके। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना स्योरी मोटर मार्ग पर बिंगसी गांव के पास हुई है। जहां मंगलवार शाम को एक वाहन अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में गिर गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक को मामूली चोटें आई है। आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया गया कि चालक अपने वाहन को लेकर गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव का अन्य लड़का भी वाहन में सवार था। घर वापिस लौट रहे थे तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
घटना में मृतक की पहचान प्रकाश लाल (22) पुत्र संत लाल निवासी बिंगसी गांव के रूप में हुई है। जबकि वाहन चालक आजाद चौहान को मामूली चोटें आई है। दोनों वाहन में सवार होकर वापिस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि बिंगसी गांव के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिस वजह से एक युवक की जान चली गई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
