उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, 4.2 रही तीव्रता, घरों से बाहर भागे लोग
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 10:08 AM (IST)
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। भूकंप से सहमे लोग घरों से बाहर भागे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 30.831 उत्तरी देशांतर, 78.230 पूर्व में जिले के बड़कोट क्षेत्र के राजगढ़ के जंगलों में 10 किमी गहराई पर स्थित था। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पर जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त सूचना अनुसार तहसील पुरोला, मोरी बडकोट, चिन्यालीसौड़ आदि तहसीलों मे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
