देहरादून में भीषण हादसाः 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 09:27 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जिले की कालसी तहसील में मंगलवार को एक यूटिलिटी वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तहसील मुख्यालय से करीब 50-55 किलोमीटर दूर गंगरो गांव में हुई इस दुर्घटना में पांच अन्य यात्री भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य महिलाओं ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे के शिकार सभी व्यक्ति स्थानीय थे।
