फ्लाईओवर पर रोडवेज बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 11:37 AM (IST)

देहरादून,/हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना 4.2 फ्लाईओवर के पास उस समय हुई, जब उत्तराखंड परिवहन की टनकपुर डिपो की यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस, एंबुलेंस और राहत- बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। 

PunjabKesari

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिनमें अहान आयु 18 वर्ष, पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद (बिजनौर) फहीम आयु 35 वर्ष पुत्र अमानत निवासी नजीबाबाद (बिजनौर), तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा पांच अन्य घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News