सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट ब्लॉक टूटने से 21 वर्षीय श्रमिक की दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 11:00 AM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत स्थित सिल्क्यारा टनल में बुधवार, गुरुवार की रात्रि एक कंक्रीट ब्लॉक टूटने के कारण उसकी चपेट में आए एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना गुरुवार दिन निकलने पर हुई।
उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रबंधन केंद्र प्रभारी शार्दूल गुसांई ने बताया कि आज प्रात: प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सिल्क्यारा टनल में रात्रि लगभग 02:00 बजे एक दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की मृत्यु हो गई।
एनएचआईडीसीएल द्वारा घटना की विस्तृत जांच एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दुर्घटना के कारणों एवं अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी।
