चंपावत में कांग्रेस को बड़ा झटका: नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जन प्रतिनिधियों ने थामा BJP का दामन
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 10:09 AM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्वाचन जिला चम्पावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जन प्रतिनिधियों ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट और महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी पटका पहनाकर औपचारिक स्वागत किया।
भट्ट ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और उसमें भी युवाओं का पार्टी के विचारों और सिद्धांतों में विश्वास करना, राज्य में भाजपा के प्रति बढ़ती विश्वसनीयता बताता है। इतने लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं क्योंकि इन 12-14 वर्षों के अंदर जिस गति से विकास हुआ है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अब जनसाधारण को लगने लगा है कि जिन लोगों के पास 60 साल तक देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने भी इसी गति से विकास किया होता, तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाई है और जब विकास होता है, तो जनप्रतिनिधि का भी मन होता है, वह विकास के साथ खड़ा होता है। क्योंकि उन सब पर दबाव होता है कि मेरे क्षेत्र में विकास हो। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के पक्ष में जबदस्त माहौल है, जो न्यूज चैनल के सर्वे में भी नजर आने लगा है।
इस माहौल को और प्रभावी बनाने के लिए आप सबके योगदान से हम दो तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ेंगे। इस अवसर पर चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि में नारायण लाल नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी, गोविंद सिंह बोहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन शामिल रहे। उनके साथ सभासद बलराज पाटनी, नवल पचौली, दीपक गहतोड़ी, राजेंद्र बोहरा सामाजिक कार्यकर्ता आदि ने हैं।
