हेमकुंड साहिब जा रहे पंजाब के श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर फिसली बाइक; मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 05:07 PM (IST)

टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे पंजाब निवासी दो सिख श्रद्धालु गुरुवार को एनएचपीसी बैंड के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों श्रद्धालु घायल हो गए। 

घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होते ही चौकी बछेलीखाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम द्वारा घायलों को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके पश्चात, दोनों घायलों को पुलिस वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। 

पुलिस द्वारा समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने दोनों श्रद्धालुओं के परिजनों को भी घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से दे दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News