पिथौरागढ़ में 2 बाइकों की भीषण भिड़ंत, कॉलेज छात्र की मौत, सेना के 2 जवानों समेत तीन घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 09:42 AM (IST)

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, धीरज भट्ट और केशव शर्मा जाजर देवल की ओर जा रहे थे, जबकि सेना के दो जवान महिमन सिंह और राजेश रावत विपरीत दिशा से आ रहे थे। पुलिस ने बताया, ''बीसी जोशी रोड पर पहुंचने पर दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो सकी और वे आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद चारों सड़क पर गिर गए।'' 

पुलिस ने बताया कि एलएमएस पीजी कॉलेज परिसर का 20 वर्षीय छात्र भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि बाद में उपचार के दौरान भट्ट की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए खटीमा ले जाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News