उत्तराखंड में भयानक हादसाः 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 12:55 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में भीषण हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना काशीपुर में हुई है। जहां स्थित ढेला पुल पर मंगलवार शाम अचानक एक बाइक फिसल गई। घटना में बाइक सवार युवक नीचे सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक सरवरखेड़ा से बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान टीचर कॉलोनी मोहल्ला महेशपुरा निवासी 37 वर्षीय मनीष पाल पुत्र स्वर्गीय रमेश पाल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी रेनू पाल और 11 वर्षीय बेटा विशान पाल को रोते-बिलखते छोड़ गया हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News