उत्तराखंड में भीषण हादसाः 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, बाइक और स्कॉर्पियो कार आमने-सामने भिड़े

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 02:03 PM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ। जहां एक बाइक और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने टक्कर हुई। घटना इतनी भयानक दी थी दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार एक 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कनखल थाना क्षेत्र में हुई है। जहां स्थित मिस्सरपुर गांव में बाइक और स्कॉर्पियो कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रोहित नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अन्य दो शीतल और गदर नाथ की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मिस्सरपुर गांव के पास पहुंचते ही ई रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। हादसे में रोहित पुत्र मेवानाथ (उम्र 25 वर्ष), निवासी- सपेरा बस्ती, चंडीघाट, हरिद्वार की मौत हुई है। जबकि शीतल पुत्र कमलनाथ (उम्र 26 वर्ष), निवासी- सपेरा बस्ती, चंडीघाट, हरिद्वार और गदर नाथ पुत्र रविनाथ (उम्र 23 वर्ष), निवासी- विष्णुपुरा, पथरी, हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हुए है।

कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News