उत्तराखंड में भीषण हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा , मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 01:54 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर कस्बे में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से भगवानपुर बाजार की ओर से गुजर रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों युवक भगवानपुर बाजार की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान राजमार्ग की दिशा से तेज गति में आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा डंपर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News