बिना बताए होटल से निकले और फिर नहीं लौटे...उत्तराखंड जंगल में भटके महाराष्ट्र के पर्यटक

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 12:16 PM (IST)

अल्मोड़ा: महाराष्ट्र से अल्मोड़ा घूमने आए पर्यटकों में से जंगल में भटके एक युवक को अल्मोड़ा पुलिस ने चितई के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी जय प्रदीप सुनार (20) अपने दोस्तों के साथ अल्मोड़ा घूमने आया था। 

बिना बताए होटल से निकले, फिर नहीं लौटे...
मंगलवार देर रात वह बिना बताए होटल से निकल गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया गया। 

जंगल से बरामद हुए युवक     
करीब तीन घंटे की तलाश के बाद युवक को धारानौला क्षेत्र के जंगल से बरामद कर लिया गया। युवक ने बताया कि वह घर की याद आने पर होटल से बाहर निकल गया था और जंगल में भटक गया। इस दौरान गिरने से उसे चोट आ गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उसके साथियों को सौंप दिया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News