शर्मनाक ! युवती से सामूहिक दुष्कर्म, युवकों ने होटल में बारी-बारी दरिंदगी की; मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 11:40 AM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां निवासी दो भाइयों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने होटल में बारी-बारी दरिंदगी की गई। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रूद्रपुर के दो युवकों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है युवती के साथ दुबई और फिर दिल्ली में होटल में बारी-बारी दरिंदगी की। बताया गया कि करीब दो साल पहले रुद्रपुर निवासी दो युवकों गौरव सिंह और साहिल सिंह से मुलाकात हुई थी। दोनों सगे भाई थे। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा अप्लाई कर रही थी। तभी उनके संपर्क में आ गई थी। युवती पंजाब के पटियाला की रहनी वाली बताई गई है।

आरोप है कि दोनों उसे बहाने से दुबई लेकर आए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में किसी को बताने पर डराया धमकाया। इसके बाद फिर लड़की को दिल्ली में बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दोनों युवक रुद्रपुर के रहने वाले है। इसीलिए एसएसपी कार्यालय पटियाला से रुद्रपुर पुलिस कार्यालय ट्रांसफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News