उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल ! इन 22 अधिकारियों का हुआ तबादला ; सूची जारी
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 10:58 AM (IST)
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कानून- व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने देर रात 22 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। स्थानांतरण के तहत निरीक्षक मनोहर भण्डारी को प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से रानीपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक आशुतोष राणा को रानीपुर से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर अजय शाह को पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल, नितेश शर्मा को सिडकुल से श्यामपुर तथा नवीन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है। चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट चौकी रानीपुर, जबकि विकास रावत को गैस प्लांट से एसएसआई कोतवाली सिडकुल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से कस्बा बाजार चौकी बहादराबाद, अमित नौटियाल को बहादराबाद से पुलिस लाइन तथा विक्रम बिष्ट को थाना पथरी से चौकी प्रभारी सप्तऋषि कोतवाली नगर भेजा गया है।
बलवीर डोभाल को सप्तऋषि से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। संतोष सेमवाल को पथरी से चंडी घाट चौकी श्यामपुर तथा नवीन चौहान को चंडी घाट से थाना पथरी भेजा गया है। ब्रह्मदत्त बिजलवान को खड़खड़ी चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है। आशीष नेगी को मायापुर से मंडावर चौकी भगवानपुर, विनय मोहन को मंडावर से पुलिस लाइन, नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से कस्बा चौकी मंगलौर तथा देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ चौकी बुग्गावाला से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा मनोज कुमार को बुग्गावाला थाना से अमानतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। नवीन नेगी को गोवर्धनपुर (खानपुर) से खड़खड़ी चौकी नगर, सूरत शर्मा को कोतवाली लक्सर से गोवर्धनपुर चौकी तथा बालम सिंह को कोतवाली रुड़की से तेजपुर चौकी भगवानपुर भेजा गया है। एसएसपी कार्यालय के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कानून व्यवस्था को सुद्दढ़ बनाए रखने के द्दष्टिगत किए गए हैं।
