उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, इस जिले में झमाझम बारिश शुरू; कल सभी 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 12:53 PM (IST)
नैनीतालः उत्तराखंड में पर्यटक नगरी नैनीताल में शनिवार की सुबह मौसम ने करवट ली और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। यहां का मौसम शुक्रवार को भी दिन भर नगर में बादल छाए रहे। यहां पहुंचे सैलानियों को यहां का बदला हुआ मौसम लुभा रहा है। पर्यटक नगर के साथ ही आसपास के पर्यटक स्थलों मैं पहुंच कर मौज मस्ती कर रहे हैं। वहीं, कल यानी 5 अप्रैल को सभी 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
