UK Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे बेहद भारी... कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की चेतावनी
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 06:03 PM (IST)
UK Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से जारी चेतावनी में गुरुवार अपराह्न से शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश ओर बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
विभाग के अनुसार, 31 जुलाई मध्याह्न तक जिला अल्मोडा, देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों यथा गंगोत्री, यमनोत्री, बड़कोट, भटवाड़ी, हर्षिल, बड़कोट, त्यूणी, चकराता, प्रताप नगर, चंबा, विकासनगर, मसूरी, लच्छीवाला, रूड़की, लक्सर, देवप्रयाग, श्रीनगर, कोटद्वार, लैंसडाउन, चौखुटिया, रानीखेत, जागेश्वर धाम तथा आस पास के क्षेत्रो में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ बिजली कड़कने एवं अतिवृष्टि का अनुमान जताया गया है।
इन क्षेत्रो में बाढ़ आने की आंशका
इसके अलावा, कल अपराह्न चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ में अलग-अलग स्थानों पर यथा पुरोला, चिन्यालीसौड़, सोनप्रयाग, कर्णप्रयाग, चुबटाखाल, कपकोट, बदियाकोट, मुनस्यारी तथा आस पास के क्षेत्रो में बाढ़ आने की आंशका जताया गई है।
