केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन: चीड़वासा में गिरे पत्थर, गौरीकुंड में रोके गए श्रद्धालु
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 01:48 PM (IST)
देहरादून/रुद्रप्रयाग: हिमालय की उच्च पर्वत मालाओं पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में शनिवार सुबह भूस्खलन हो गया। पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इस कारण फिलहाल यात्रा रोक दी गई है।
मजदूर और बचाव टीम रास्ता साफ करने में जुटे हैं। जिला आपताकालीन परिचालन केन्द्र, रूद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज प्रात: 07:22 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा अवगत कराया गया कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में मलबा पत्थर आने के कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया है जिस कारण सुरक्षा के द्दष्टिगत यात्रियों को गौरीकुंड में रोका गया है।
तत्क्रम में अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी, गुप्तकाशी द्वारा अवगत कराया गया कि मार्ग खोलने के लिए मजदूर लगे है। बचाव टीम और पुलिस बल मौजूद है।
