देहरादून में भीषण हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को कुचला, दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 12:24 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को कुचला है। हादसे में पति की मौत की सूचना है। जबकि गंभीर घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना प्रेमनगर नंदा की चौकी के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार एक्सयूवी वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान विनोद कुमार निवासी गोरखपुर चौक, बनियावाला की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों कूरियर का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मृतक विनोद कुमार के भाई प्रमोद कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। घटना नवंबर 22 की शाम को हुई बताई गई है। आरोप है कि 110 की स्पीड में एक्सयूवी चालक ने उसके भाई-भाभी को कुचला है। घटना में भाई की मौत हो चुकी है। जबकि भाभी की अस्पताल में हालत नाजुक बताई गई है। बताया कि उनके तीन बच्चे है। ऐसे में बच्चों का पालन-पोषण चिंता का विषय बना है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि आरोपी की कार हरियाणा में पंजीकृत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News