Dehradun: अनियंत्रित होकर कार सड़क से नीचे गिरी, चार लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 08:40 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून के साहिया में रविवार को हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से नीचे गिर गई। इसके बाद पेड़ पर जा अटकी। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हुई है। जहां साहिया छानी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से नीचे गिरी, फिर पेड़ के सहारे अटक गई। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। किसी तरह चार लोग कार से बाहर निकले। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसके बाद स्थानीय लोगों व जेसीबी वाहन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि उद्पाल्टा निवासी शशकु कार चला रहा था। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से कार सड़क से नीचे जा गिरी। कार सवार सभी लोग सुरक्षित है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News