चमोली में भीषण हादसाः यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 09:19 AM (IST)
चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में रविवार को भीषण हादसा हुआ। जहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। बताया गया कि दोनों कारें तीर्थयात्रियों की थी। घटना में एक कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बदरीनाथ हाईवे पर तेलाघाम तोक के पास हुई है। जहां रविवार को दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बताया गया कि एक कार में सवार तीर्थयात्री पीपलकोटी की ओर से जा रहे थे। जबकि दूसरी कार में तीर्थयात्री बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा कर लौट रहे थे। इसी बीच तेलाघाम तोक के पास ओवरटेक करते समय दोनों कारें आपस में भिड़ गई।इस दौरान पीपल कोट की ओर जा रही कार में सवार 3 लोग घायल हुए। जबकि दो की हालत गंभीर बताई गई है।
आनन-फानन में घायलों को स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन पीपलकोटी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान अंकिता तिवारी (24) पुत्री सुरेश तिवारी, निवासी वाराणसी, आदित्य शर्मा (26) पुत्र विपिन कुमार शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि चालक सारी, उखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी अमित (21) घायल हुए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
