बड़ा रेल हादसा ! 13 लोगों की दर्दनाक मौत... पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 10:34 AM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। घटना में 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 98 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। राहत और बचाव कार्य घायलों के रेस्क्यू में जुटी है। बताया गया कि ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह बड़ी रेल दुर्घटना उत्तरी अमेरिकी देश- मेक्सिको में हुई है। घटना अचानक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुई है। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 98 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इस घटना की सूचना पर राहत और बचाव कार्य की टीमें मौके पर पहुंची है। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। आनन-फानन में उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
सूत्रों से पता चला है कि हादसे के समय ट्रेन में कुल 250 लोग सवार थे। जिनमें से 139 यात्री सुरक्षित हैं। जबकि 13 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। नौसेना अधिकारी इन मौतों की पुष्टि की है। वहीं, सरकार के द्वारा पीड़ित यात्रियों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया गया है।
