UKSSSC पेपर लीक के विरोध में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज... प्रदेश भर में सड़कों पर उतरेंगे पार्टी कार्यकर्ता
punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 09:45 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक के विरोध में सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। प्रदेशभर में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदेश कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार व आयोग का पुतला भी फूंकेंगे।