उत्तराखंड में कक्षा 9 की छात्रा बनी मां, युवक पर गंभीर आरोप ; जानिए क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 01:42 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा मां बनी है। बताया गया कि एक 15 वर्षीय लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। वह अचानक पेट दर्द की जांच कराने अस्पताल आई थी। जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग 9 माह की गर्भवती है। इसके चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, नाबालिग ने कुछ घंटों बाद एक बालक को जन्म दिया है। बताया गया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मल्लीताल क्षेत्र में से सामने आई है। जहां अचानक पेट दर्द की शिकायत लेकर नाबालिग को बीडी पांडेय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की जांच में नाबालिग के गर्भवती होने के बारे में पता चला। बताया कि लड़की 9 माह की गर्भवती है और किसी भी समय उसकी डिलीवरी हो सकती है। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, नाबालिग को अस्पताल में भर्ती किया गया। थोड़ी देर में उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बीडी पांडेय अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली। मामले में नाबालिग के परिजनों से भी जानकारी ली गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी युवक को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। बताया गया कि करीब 3 साल पहले युवक अल्मोड़ा से नैनीताल काम के सिलसिले में आया था। इसी बीच नाबालिग से दोस्ती हुई। आरोप है कि युवक ने नाबालिग से संबंध बनाएं है। वहीं, नाबालिग नौंवी कक्षा की छात्रा है। वह नैनीताल के स्कूल में पढ़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News