Almora News: महिला की हत्या ! संदिग्ध हालातों में बेड पर मिला शव; इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 08:51 AM (IST)
अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां स्थित सांगड़ साहू गांव में एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हुई है। महिला का शव घर के अंदर बेड पर मिला है। उसके गले पर निशान और गुलोबंद गायब है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लमगड़ा थाना क्षेत्र के सांगड़ साहू गांव में से सामने आई है। जहां निवासी 60 वर्षीय गंगा देवी की संदिग्ध हालातों में मौत हुई है। घटना 14 नवंबर की बताई गई है। सूत्रों से पता चला कि 15 नवंबर को गंगा देवी के घर का दरवाजा खुला था। लेकिन वह खुद घर से बाहर नहीं निकली। जिस पर पड़ोस के लोग उसके घर के अंदर पहुंचे। जहां उन्होंने महिला का शव बेड पर देखा। घटना की जानकारी गंगा देवी के बेटे, पति और पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला का शव घर के अंदर बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला। महिला के गले पर निशान और गले से गुलोबंद गायब था। मौके पर पहुंचे बेटे और पति ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
