Uttarakhand News: संदिग्ध हालातों में बेड पर मिला विवाहिता का शव, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 02:06 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घर के अंदर एक विवाहिता का शव बेड पर पड़ा मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के भूरारानी दुर्गा कालोनी में से सामने आई है। जहां स्थित एक घर के अंदर विवाहिता का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने संदिग्ध हालात में महिला की मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लिया है।

वहीं, इस घटना के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है। पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News