Uttarakhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के किए दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 02:02 PM (IST)

नैनीतालः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने नैनीताल प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार सुबह प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

राष्ट्रपति के मंदिर आगमन पर आश्रम के साधु-संतों और ट्रस्ट सदस्यों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। राष्ट्रपति ने बाबा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर कुछ समय ध्यान भी लगाया। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच राष्ट्रपति का काफिला सुबह करीब नौ बजे कैंची धाम पहुंचा था।

यहां लगभग 30 मिनट तक रुकने के बाद वे वापस नैनीताल के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति का यह दौरा बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाओं और आध्यात्मिक संदेशों के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News