अल्मोड़ाः बुजुर्ग महिला को धक्का देकर नीचे गिराया,आगे तक घसीटा;फिर बदमाश ने...

punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 10:06 AM (IST)

अल्मोड़ाः इन दिनों बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि मानों उन्हें पुलिस का कोई डर ही नहीं रहा। ऐसे में जनता विशेषकर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मामला अल्मोड़ा धौलादेवी क्षेत्र में से सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला से बदमाश ने उनकी कानों की बालियां झपटी। इस वारदात के दौरान महिला के दोनों कान भी फट गए हैं। इस घटना के बाद बदमाश मौके पर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अल्मोड़ा धौलादेवी क्षेत्र की है। यहां बीते बुधवार की शाम को एक 65 वर्षीय महिला को अकेली देखकर एक युवक ने पहले धक्का देकर नीचे गिराया। साथ ही उसे बेरहमी से घसीटता हुआ आगे तक ले गया। इस के बाद आरोपी ने महिला के कान से सोने की बालियां खींच ली। इस खींचातानी में महिला के दोनों कान फट गए। बताया गया कि महिला धौलादेवी में अपने भाई से मिलने आई हुई थी। इसके बाद वह पैदल अपने गांव अंडोली को जा रही थी। इसी बीच रास्ते में यह घटना हुई है।

वहीं, इस मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में उक्त घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 309 (4) (6) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी बिशन सिंह निवासी दन्या थानांतर्गत ग्राम गल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी के पास से महिला की लूटी हुई बालियां भी बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News