उत्तराखंड में युवती से सामूहिक दुष्कर्म...अश्लील वीडियो भी बनाया, परिजनों के उड़े होश
punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 09:46 AM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल किया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही गहने और नकदी की मांग की। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पथरी थाना क्षेत्र में गांव निवासी एक युवती ने बताया कि वर्ष 2024 में एक युवक ने उसे अपने घर बुलाया था। बताया कि युवक ने बीमारी का बहाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान घर पर उसका अन्य एक दोस्त भी मौजूद था। दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया।
युवती का आरोप है कि युवकों ने उस से गहने और नकदी की मांग भी की। परिजनों और खुद की बदनामी के डर से उसने गहने और 50 हजार रुपए नकद भी दिए। लेकिन, आरोपियों ने उसका वीडियो नहीं हटाया। ऐसे में युवती ने घटना की जानकारी एक आरोपी की पत्नी को दी। बताया कि उसने भी पति का साथ दिया। कहा कि और पैसे दो नहीं तो अश्लील वीडियो वायरल करेंगे।
इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने तक की कोशिश की। जब परिजनों ने कारण पूछा तो उसने रोते-बिलखते परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राकिब निवासी छांगा मजरी, थाना भगवानपुर, राकिब की पत्नी शबाना और उसके साथी रिजवान निवासी बहादरपुर जट, थाना पथरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।