बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त सूबेदार की मौत; 25 नवंबर को होनी थी बेटे की शादी
punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 10:51 AM (IST)
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर बाजपुर में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां घर में बंदूक साफ करते समय गोली चली है। घटना में सेवानिवृत्त सूबेदार चंचल सिंह बोरा (60) की मौत हुई है। बताया कि सेवानिवृत्त सूबेदार के बेटे की शादी 25 नवंबर को होनी है। इस दौरान घर में अचानक मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गांव हरसान के अस्कोट तोक में हुई है। जहां निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार चंचल सिंह बोरा (60) मंगलवार को लाइसेंसी बंदूक साफ रहा था। इस दौरान बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल गई। सूत्रों के मुताबिक गोली सेवानिवृत्त सूबेदार की कनपटी पर लगी है। घटना में उनकी मौके पर मौत की सूचना मिली है। वहीं, घर में गोली की आवाज सुनकर परिजन चंचल सिंह के कमरे में पहुंचे। जहां उनका शव खून से लथपथ पड़ा था।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है। बताया कि बंदूक साफ करते वक्त अचानक चली गोली से पूर्व सूबेदार चंचल बोरा की मौत हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बेटे की शादी से पहले ही घर में बड़ी अनहोनी हुई है।
