Uttarakhand Weather: 5 फरवरी तक दिख सकता है पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 11:20 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में अब मौसम बदल रहा है। ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन इसी बीच आईएमडी ने 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे 4 और 5 फरवरी को तेज हवा और बादलों की आवाजाही के साथ बारिश भी हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, उच्च हिमालय क्षेत्र में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने जानकारी दी है कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। जबकि उच्च हिमालय क्षेत्र में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी होने की आशंका जताई है। वहीं, निचले इलाकों में बिजली चमकने के साथ गर्जन की संभावना है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। बताया गया कि 5 फरवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। लेकिन, 6 फरवरी के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

बता दें कि बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News