Uttarakhand Crime: पूर्व क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य और पत्नी ने निगला जहर, मौ/त !

punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 12:50 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां पूर्व क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य और उनकी पत्नी जहर निगला है। घटना में महिला की मौत की सूचना मिली है। जबकि बीडीसी सदस्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्दूचौड़ में हुई है। जहां निवासी प्रगति विहार में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट (48), और पत्नी उमा भट्ट (42) ने खौफनाक कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक यह घटना सोमवार देर शाम में हुई है। दंपत्ति ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है। जबकि पूर्व बीडीसी सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है।  

बताया गया कि उनके दो बच्चे है। बेटा किसी कंपनी में काम करता है। जबकि बेटी पढ़ाई कर रही है। दोनों पति-पत्नी के जहर खाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News