प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली धमाके का देंगे करारा जवाब - महेंद्र भट्ट

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 01:30 PM (IST)

देहरादूनः दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही बै। उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता के साथ चेकिंग अभियान कर रही है। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली धमाके का  करारा जवाब देंगे।  

आपको बता दें कि दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम भीषण कार धमाका हुआ। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। जबकि कई घाय़ल है। इसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में भी चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस द्वारा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

वहीं, इस मामले पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस घटना पर आतंकवादी हाथ होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। घटना को लेकर सभी प्रकार की जांच जारी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में इस घटना का करारा जवाब देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News