Udham Singh Nagar : सांप के डसने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, तड़प-तड़प कर निकली जान; मचा कोहराम

punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 11:39 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दुखद घटना सामने आई है। जहां 16 वर्षीय किशोर की सांप के डसने से मौत हुई है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। बताया गया कि किशोर को रात के अंधेरे में सांप ने डसा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना केलाखेड़ा में नगर मोहल्ला रत्नमड़ैया में हुई है। जहां निवासी नूर अली अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। इसी बीच शनिवार को उसके 16 वर्षीय बेटे समद को एक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। बताया गया कि इस घटना के दौरान किशोर गहरी नींद में सो रहा था। देर रात उसका हाथ चारपाई से नीचे लटक रहा था। वहीं, बारिश के मौसम के चलते घर में अचानक सांप घुस आया। घटना में सांप ने उसके हाथ पर डस लिया।

इस घटना की जानकारी पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में किशोर को काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, इससे पहले ही किशोर ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।​ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News