देहरादून में भयानक हादसाः युवक को यूं खींच ले गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 10:46 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार रात भयानक हादसा हुआ है। जहां बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। घटना में युवक की मौके पर मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुग्गावाला मार्ग पर हुई है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया। बताया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया गया कि युवक काम से घर वापिस लौट रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान ग्राम बंजारेवाला निवासी सुनील कुमार पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। मृतक सुनील सेल्समैन का काम करता था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News