शर्मनाक ! भांजे संग संबंध बनाती थी मामी...आपत्तिजनक हालत में देख उड़े होश, अब दोनों ने किया ये बड़ा कांड; पुलिस भी रह गई सन्न

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 02:24 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां रिश्तों को तार-तार किया गया है। मामी पर आशिकी का भूत सवार हुआ है। उसने अपने से तीन साल छोटे भांजे के साथ ही संबंध बना लिए। परिजनों ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक हालत में देखा। जबकि विवाहिता का पति विदेश में काम करता है। आरोप है कि महिला दिसंबर 24 को आशिक संग घर से फरार हुई है। वह अपनी तीन साल की बच्ची को रोते-बिलखते घर पर अकेला छोड़कर भाग गई है। मामले की जानकारी पर उसका बेबस पति विदेश में काम छोड़कर वापिस लौट आया है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला यूपी के देवरिया में से सामने आया है। जहां बनकटा थाना क्षेत्र गांव निवासी एक युवक का घर संसार उस समय उजड़ गया। जब उसकी बीवी अपने ही भांजे के प्यार में अंधी हुई है। विवाहिता की एक तीन साल की बेटी भी है। जबकि पति विदेश में करने गया था। इसी बीच उसके घर पर भांजे का आना-जाना लगातार रहता था। तभी दोनों मामी और भांजा में नजदीकियां बढ़ने लगी। आरोप है कि परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा। जिससे उनके होश उड़ गए। इसके बाद विवाहिता दिसंबर 24 को भांजे के साथ घर से भाग गई है। साथ ही घर से लाखों के गहने भी साथ ले गई है।

मामले की जानकारी पर विदेश से पति वापस लौट आया है। उसने संबंधित मामले में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पत्नी अपने से तीन साल छोटे भांजे के संग भाग गई है। घर से 10 लाख के गहनों समेत भारी नकद राशि भी लेकर गई है। वह अपनी तीन साल की छोटी बच्ची को अकेला छोड़ गई है। ऐसे में मासूम का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार मामी और भांजे को पकड़ने में पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों को जल्द ही बरामद किया जाएगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News