भतीजे संग अवैध संबंध था.... तो भाभी ने किया बड़ा कांड, पुलिस भी रह गई सन्न
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 04:24 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता का भतीजे के साथ अवैध संबंध था। बताया गया कि महिला अपने प्रेमी भतीजे संग फरार हुई है। वह अपने दो बच्चों को घर पर अकेला छोड़ भागी है। साथ ही लाखों की नकदी व गहनें भी साथ ले गई। मामले की जानकारी पर उसके पति के होश उड़े है। पीड़ित पति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला यूपी के बाराबंकी जिले में से सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी अल्लारखा ने बताया कि उसकी शादी शाजदा बानो के साथ हुई थी। दोनों का एक 10 साल का बेटा और 14 साल की बेटी है। वह कस्बों और चौराहों पर खेल तमाशा दिखाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। इसी बीच रविवार को भी वह काम के लिए ही घर से बाहर था। लेकिन, घर पहुंचते ही उसे पता चला कि पत्नी उसके बड़े भाई के बेटे संग भाग गई है।
आरोप है कि पत्नी घर से जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई है। घर पर बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। किसी तरह बच्चों को संभालने के बाद उसने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
